NEET UG Exam के लिए पात्रता मानदंड
जिन छात्रों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण की है। 12वीं या समकक्ष परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी नीट के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 17 वर्ष है और कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
NEET UG Exam 13 भाषाओं में आएंगे प्रश्न-पत्र
परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि तीन घंटे 20 मिनट होगी। नीट प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। नीट 13 भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, असमिया, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी में आयोजित किया जाता है।
NEET UG 2023 पांच मार्च तक जारी की जाएगी अधिसूचना
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार इस सप्ताह आधिकारिक अधिसूचना की उम्मीद कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि नीट यूजी अधिसूचना पांच मार्च, 2023 तक जारी की जाएगी। पंजीकरण विंडो अधिसूचना जारी होने के दिन ही खुलेगी।
NEET UG 2023 सात मई को होगी परीक्षा
एनटीए ने पहले घोषणा की थी कि नीट यूजी 2023 का आयोजन सात मई को किया जाएगा। हर साल 15 लाख से अधिक छात्र राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट के लिए उपस्थित होते हैं। यहां परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए पात्रता मानदंड और चरणों की जांच करें।