फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Admit Card 2023: एनटीए जारी करने वाला है नीट यूजी एडमिट कार्ड, जानें सात मई की परीक्षा का पेपर पैटर्न

Tue, 02 May 2023 11:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

neet ug admit card 2023 date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 सात मई को होने वाली है।
विज्ञापन
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

nta neet ug hall ticket 2023 date, neet exam pattern: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 सात मई को होने वाली है। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो चुकी है। अब प्रवेश-पत्र कभी भी जारी हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारी करते रहे।  

विज्ञापन

मेडिकल करिअर काउंसलर पारिजात मिश्रा के अनुसार, बड़ी बात यह कि इस वर्ष नीट यूजी के लिए उत्साह गत वर्षों की तुलना में अधिक देखने को मिला है। इस वर्ष इस परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। गत वर्ष इस परीक्षा में 18 लाख 72 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। नीट यूजी परीक्षा के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 499 परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। 

 

NEET UG 2023 Exam: एक लाख 70 हजार से अधिक सीटों पर होंगे दाखिले

मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन की संख्या में वृद्धि के कई कारण हैं, इसमें सबसे बड़ा मेडिकल की पढ़ाई में प्रवेश की केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था है। पहले एमबीबीएस की सीटों पर ही प्रवेश दिया जाता था। इसके बाद इसमें डेंटल कोर्स की सीटें जोड़ी गई, फिर आयुष की आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, वेटेनरी कोर्सेज से ग्रेजुएशन प्रोग्राम की सीटों को शामिल किया। अब कई पैरामेडिकल कोर्सेज और नर्सिंग कोर्सेज भी जोड़ दिए गए हैं। इस वर्ष एक लाख से अधिक सीटें तो मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की हो चुकी हैं। वहीं, करीब 70 हजार सीटें अन्य कोर्सेज बीडीएस और अन्य कोर्सेज की हैं। 

 

NEET UG 2023 Exam: 720 अंकों की ही होगी प्रवेश परीक्षा

पारिजात मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा 720 अंकों की ही होगी तथा परीक्षा का पैटर्न भी वही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक प्रश्न चार अंक का होगा तथा प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक अंक का ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी चारों विषयों में सेक्शन-ए में 35 तथा सेक्शन-बी में 15 प्रश्न दिए जाएंगे। इन 15 में से कोई 10 प्रश्न करने होंगे। विद्यार्थियों को 200 में से 180 प्रश्न हल करने होंगे। इस तरह पेपर 720 अंकों का होगा।

 

विज्ञापन

NEET UG 2023 Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर 'NEET UG 2023 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. पोर्टल में अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. सभी विवरणों की जांच करें, इसे पीडीएफ के रूप में सहेजें और परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए प्रिंट आउट भी लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें