NEET UG Exam 2023 Information Bulletin Updates: स्नातक स्तरीय चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रति वर्ष नीट यूजी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 आयोजित की जाती है। इस साल नीट यूजी (NEET UG) 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। लेकिन अभी 18 लाख से अधिक महत्वाकांक्षी छात्र आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
होम पेज पर दिखाई देने वाले पंजीकरण अनुभाग पर जाएं और पंजीकरण करें।
एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर जाएं और सर्च करें और NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज दिखाई देगा।
आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक लॉग इन विवरण दर्ज करें।
स्क्रीन पर एक एप्लिकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
सभी विवरण सही ढंग से भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए नीट यूजी 2023 आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।