NEET Exam सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूर्णतया कंप्यूटराइज्ड
मिश्रा ने बताया कि नीट एग्जाम सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूर्णतया कंप्यूटराइज्ड है। इसलिए फॉर्म भरने में जल्दबाजी नहीं करें। फॉर्म को स्टेप्स में भरकर भी सबमिट किया जा सकता है। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के स्कोर, रोल नंबर एवं स्कूल की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज की पांच प्रतियां अपने पास संभालकर रखें।
क्या 2022 में दो बार नीट आयोजित होने जा रही है?
नहीं, नीट यूजी परीक्षा 2022 में केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी।
क्या नीट 2022 से फिजिक्स को हटा दिया गया है?
नहीं, नीट 2022 से भौतिकी यानी फिजिक्स को हटाया नहीं गया है। कुछ शिक्षकों द्वारा फिजिक्स को केवल क्वालीफाइंग सेक्शन के रूप में मानने और नीट मेरिट सूची में इसके स्कोर का उपयोग न करने के लिए व्यक्तिगत सुझाव दिए गए थे। हालांकि, एनटीए ने नीट में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है।
एनटीए द्वारा नीट परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव किए गए हैं?
नीट पेपर में प्रत्येक विषय के एक सेक्शन में सवालों के जवाब देने का विकल्प होगा। नीट यूजी पेपर में, प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे, इन 15 प्रश्नों में से उम्मीदवार कोई से भी 10 प्रश्न चुन सकते हैं।