फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2020: आवेदन में सुधार के लिए विंडो फिर से खुली, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 24 Sep 2020 11:43 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Neet Jee Mains Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फार्म में सुधार की विंडो को फिर से खोल दिया है। एनटीए ने इसे लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर अपलोड की है। नीट यूजी की परीक्षा 13 सितंबर को हुई थी। इस परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों के लिए आवेदन में सुधार की विंडो को खोला गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी 30 सितंबर शाम 5 बजे या इससे पहले तक आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के जरिए अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर लें।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JNUEE admit card 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी


गौरतलब है कि नीट यूजी परीक्षा 13 सितंबर शनिवार के दिन दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक आयोजित हुई थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी उनके आवेदन में अगर कुछ गलतियां हुई हैं, तो इसे सुधार के लिए एक बार फिर से सुधार विंडो खोली गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन में कुछ निश्चित चीजों में बदलाव कर सकते हैं। कुछ ही चीजों में सुधार के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी माता का नाम, पिता का नाम, जेंडर, कैटिगिरी, पर्सन विद डिसअबलिटी व राष्ट्रीयता आदि चीजों में हुई गलती को सुधार सकते हैं। दरअसल, COVID- 19 महामारी के कारण NEET (UG) उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरणों के सुधार में आ रही दिक्कत की वजह से एक बार फिर से करेक्शन विंडो को खोला गया है। नीट परीक्षा के लिए इस साल 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। NEET UG 2020 परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। परीक्षा की आंसर की 28 सितंबर से पहले जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें