NEET UG 2019: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 5 मई, 2019 को स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम आयोजित करने जा रही है।परीक्षा के लिए कुछ ही दिन बाकी है, छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अपने अच्छी तैयारी के साथ कड़ी मेहनत की भी जरूरत है।
आपको बता दें कि, भारत के मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET यूजी प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कराई जाती है। NEET UG 2019 परीक्षा पूरे देश में ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने NEET UG 2019 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी के लिए नीचे दिए गए अंतिम मिनट के सुझावों का पालन कर सकते हैं-