फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छात्रों के लिए रहने-खाने का होगा फ्री, समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2019 के लिए करें आवेदन

Thu, 02 May 2019 08:38 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप आईआईटी से पीएचडी करना चाहते हैं तो उससे पहले समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम- 2019 में दाखिला ले सकते हैं। आईआईटी दिल्ली ने एमटेक और एमई पासआउट छात्रों से समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका दो मई तक है। चयनित छात्रों को आईआईटी फैकल्टी के अधीन शोधकार्य करना होगा।
विज्ञापन


आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक, देशभर के इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों के छात्र समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम-2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आईआईटी के छात्र रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम-2019 के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

फेलोशिप प्रोग्राम आठ से 12 हफ्ते तक चलेगा। फेलोशिप के लिए आईआईटी दिल्ली चयनित छात्रों को आने-जाने का किराया, कैंपस में रहने, खाने की सुविधा भी मुहैया करवाएगा। इसके अलावा प्रति हफ्ते पांच सौ रुपये फेलोशिप भी दी जाएगी। फेलोशिप प्रोग्राम 20 मई से शुरू हो जाएगा, जबकि 13 मई को चयनित छात्रों की सूची आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट पर अपलोड होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें