NEET SS Result 156 संस्थानों की 2447 सीटों पर प्रवेश
NEET SS यानी नीट सुपर स्पेशियलिटी 2022 परीक्षा के तहत, उम्मीदवार 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट एसएस काउंसलिंग के जरिये कुल 156 सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में डॉक्टर्स ऑफ मेडिसिन - डीएम और मास्टर्स ऑफ सर्जरी - एमसीएच के लिए कुल 2,447 सीटों पर दाखिले होने हैं।