NEET SS Counselling में भाग लेने के पात्र होंगे
नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार 15 सितंबर को ही अपना नीट परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम के लिए टैब वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है। NEET SS 2022 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET SS काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र हो जाएंगे।
NEET Super Specialty 156 संस्थानों की 2447 सीटों पर दाखिला
NEET SS यानी नीट सुपर स्पेशियलिटी 2022 परीक्षा के तहत, उम्मीदवार 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 156 सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में डॉक्टर्स ऑफ मेडिसिन - डीएम और मास्टर्स ऑफ सर्जरी - एमसीएच के लिए कुल 2,447 सीटें उपलब्ध हैं।