फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS Counselling: नीट एसएस काउंसलिंग स्पेशल मॉप-अप राउंड संपन्न, आज जारी होंगे सीट आवंटन परिणाम

Fri, 17 Feb 2023 11:33 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET SS Counselling 2022 Seat Allotment Result : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से NEET SS काउंसलिंग 2022 स्पेशल मॉप अप राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नीट सुपर स्पेशलिटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET SS Counselling 2022 Seat Allotment Result : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से NEET SS काउंसलिंग 2022 स्पेशल मॉप अप राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने विशेष दौर के लिए पंजीकरण किया है, वे परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

नीट एसएस काउंसलिंग 2022 आवंटन का विशेष मॉप अप राउंड प्रोसेसिंग 16 फरवरी, 2023 को हुआ था और सीट आवंटन परिणाम की तारीख शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023 है। सीट आवंटन जारी होने के बाद, सूची के माध्यम से जांच करनी चाहिए। 

चयनित उम्मीदवारों को सर्वर समय के अनुसार 18 फरवरी, 2023 से 23 फरवरी, 2023 शाम पांच बजे तक जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के सेट के साथ संबंधित कॉलेजों को रिपोर्ट करें। रिजल्ट घोषित होने के बाद, डायरेक्ट लिंक और अप्लाई करने के स्टेप्स वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे। नीट एसएस काउंसलिंग 2022 से जुड़े ताजा अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। 
 

इससे पहले कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण 13 फरवरी, 2023 से शुरू हुए और चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2023 तक आधी रात तक थी। इसके बाद एमसीसी ने च्वॉइस फिलिंग की तारीख 16 फरवरी, 2023 दोपहर तीन बजे तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि नीट एसएस 2022-23 के स्पेशल मॉप-अप राउंड में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एसएस काउंसलिंग के यूपी के लिए च्वॉइस फिलिंग को 2023 के 16.02.2023 को अपराह्न तीन बजे तक बढ़ा दिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें