फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS 2025: नीट एसएस काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, 6035 उम्मीदवारों को मिलीं सीटें

Tue, 17 Mar 2026 05:39 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET SS 2025 Round 1 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET SS 2025 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। 6,035 उम्मीदवारों को डीएम, एमसीएच और डीएनबी कोर्स में सीट मिली है। चयनित अभ्यर्थियों को 19 से 25 मार्च के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET SS 2025 Counselling Round 1 Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन  परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में कुल 6,035 अभ्यर्थियों को डीएम, एमसीएच और डीएनबी सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में प्रवेश के लिए सीट आवंटित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

19 से 25 मार्च तक करना होगा रिपोर्टिंग

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 19 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच अपने संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। निर्धारित समय में रिपोर्ट न करने पर सीट रद्द की जा सकती है।

रिजल्ट में दी गई अहम जानकारी

सीट अलॉटमेंट सूची में उम्मीदवारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं, जैसे:
  • ऑल इंडिया रैंक
  • योग्यता परीक्षा
  • आवंटित संस्थान
  • कोर्स का नाम
  • अन्य आवश्यक टिप्पणियां

कैटेगरी/कोटा बदलने वालों के लिए निर्देश

आधिकारिक सूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों की कैटेगरी या कोटा उसी संस्थान और विषय में बदला गया है, उन्हें नया रिलीविंग लेटर और एडमिशन लेटर ऑनलाइन प्राप्त करना होगा। ऐसा न करने पर उनकी सीट रद्द की जा सकती है।

काउंसलिंग प्रक्रिया

नीट एसएस काउंसलिंग के माध्यम से देश के विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में डीएम, एमसीएच और डीएनबी सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। राउंड-1 के बाद आगे के चरणों की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्टिंग के समय जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को संस्थान में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
  • नीट एसएस 2025 स्कोरकार्ड
  • एमबीबीएस डिग्री
  • एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री प्रमाण पत्र
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
  • कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)
  • एडमिट कार्ड
  • स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें