क्वालिफाइंग मानदंड
एनबीईएमएस द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अपने संबंधित प्रश्नपत्र समूह में 50वें परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें योग्य (Qualified) घोषित किया गया है।
इसके साथ ही बोर्ड ने ग्रुप-वाइज क्वालिफाइंग कट-ऑफ स्कोर भी जारी किए हैं, जो 600 अंकों में से 50वें परसेंटाइल के आधार पर तय किए गए हैं।
स्कोरकार्ड कब और कैसे मिलेगा?
एनबीईएमएस ने बताया है कि उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 या उसके बाद अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड छह महीने की अवधि तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
एडमिशन के समय होगी अंकों की जांच
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि नीट एसएस आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए एमबीबीएस के सभी प्रोफेशनल परीक्षाओं के कुल अंक (प्रतिशत में) की एडमिशन के समय सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन संबंधित काउंसलिंग अथॉरिटी या एडमिटिंग अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा।