फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS 2022: नीट एसएस काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, पंजीयन और पसंदीदा विकल्प चयन का मौका 28 नवंबर तक

Tue, 22 Nov 2022 08:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET SS 2022 Counselling Round 1: नीट एसएस काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार, 22 नवंबर से शुरू हो गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ही NEET SS की काउंसलिंग का आयोजन कर रही है
विज्ञापन
NEET SS 2022 Counselling Round 1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET SS 2022 Counselling Round 1: नीट एसएस काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार, 22 नवंबर से शुरू हो गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ही NEET SS की काउंसलिंग का आयोजन कर रही है। नीट एसएस यानी सुपर स्पेशलिटी के लिए रजिस्टर करने और च्वॉइस फिलिंग को पूरा करने के लिए आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 22 नवंबर, 2022 से पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2022 है। च्वॉइस फिलिंग  एवं लॉकिंग सुविधा 28 नवंबर को शाम 04 बजे से 28 नवंबर, 2022 को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि एमसीसी ने मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा एक मामले में दिए गए निर्देश के कारण आवंटन परिणाम में 10 दिन की देरी करने का फैसला किया है।  

 

NEET SS 2022 Counselling: सीट आवंटन परिणाम एक दिसंबर को

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि यह एसएस काउंसलिंग 2022 के राउंड-1 के शुरू होने के संदर्भ में है, जो 22 नवंबर, 2022 से शुरू होने वाली थी। उम्मीदवार ध्यान दें कि च्वॉइस फिलिंग 25 नवंबर, 2022 से शुरू होगी और 28 नवंबर, 2022 को समाप्त होगी। च्वॉइस लॉकिंग को 28 नवंबर को ही पूरा करने की आवश्यकता है। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया 29 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। तब जाकर नीट एसएस सीट आवंटन परिणाम एक दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट और घोषणाओं के लिए, MCC वेबसाइट पर नजर रखें। 

 

विज्ञापन

NEET SS 2022 Counselling कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर नीट एसएस यानी सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग पर क्लिक करें।
  3. फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर “नया उम्मीदवार पंजीकरण” लिखा हो।
  4. अब अपना नाम, रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें।
  5. इसके बाद फॉर्म को पूरा करें और फीस का भुगतान करें।
  6. अब आवेदन पंजीकरण फॉर्म जमा करें और एक कॉपी प्रिंट आउट कर अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें