योग से दिमाग रहा रिलेक्स, स्मार्टफोन सिर्फ 60 मिनट
शशांक कुमार ने नीट यूजी 2023 में ऑल इंडिया 14 हासिल की है। बिहार के नवादा जिले के मूल निवासी शशांक अपने संयम को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हैं। शशांक कहते हैं कि मेरी सबसे बड़ी ताकत सेल्फ-कंट्रोल है। मैं सिर्फ एक घंटे के लिए खुद को स्मार्टफोन के इस्तेमाल तक सीमित रखता हूं। बकौल शशांक, मैं हर दिन लगभग 45 मिनट प्राणायाम का अभ्यास करता हूं, जो मुझे आराम महसूस करने में मदद करता है।
कार्डियोलॉजी या न्यूरोलॉजी सर्जरी में करिअर की चाह
शशांक जब भी परेशान या खुद को कंफ्यूज महसूस करते थे तो वे अपने माता-पिता और कोटा कोचिंग स्थित अपने शिक्षकों से सलाह लेते थे। शशांक अब एम्स, नई दिल्ली से एमबीबीएस करने और बाद में कार्डियोलॉजी या न्यूरोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल करने का आकांक्षी है। मैं हमेशा खुद को एक सर्जन के रूप में देखना चाहता है।