NTA NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित हुई नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट परीक्षा का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी ntaneet.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। बता दें कि नीट की परीक्षा देशभर में 13 सितंबर को आयोजित हुई थी। कोरोना संक्रमित और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्तूबर को हुआ था। जिन अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी है, वे बेहद आसानी से अपने मोबाइल फोन पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।