IGNOU: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2020 सत्र के लिए दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 25 अक्तूबर तक विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन व री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाई है। विद्यार्थी अब MP, MPB, PGDMM, PGDFM, PGDHRM, PGDOM, PGDFMP, DBPOFA, PGDIS, MCA, BCA और सभी सर्टिफिकेट व जागरुकता कार्यक्रमों के लिए 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।