फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet PG Fee: अब साल 2013 से भी कम शुल्क में आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार, हर वर्ग के लिए विभाग ने घटाए 750 रुपए

Wed, 31 Jan 2024 02:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनबीईएमएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी का आवेदन शुल्क 750 रुपये घटा दिया गया है। एक जनवरी 2024 से फैसला लागू हो गया है।
विज्ञापन
neet pg - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पीजी के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी परीक्षा में बैठने वाले लाखों उम्मदीवारों के लिए परीक्षा शुल्क कम कर दिया है। एनबीईएमएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी का आवेदन शुल्क 750 रुपये घटा दिया गया है। एक जनवरी 2024 से फैसला लागू हो गया है। अब आगामी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हर एक उम्मीदवारों को 750 रूपये कम देने होंगे। 

2013 में सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 4250 रुपये कर दिया था। अब एक जनवरी 2024 से 3500 रुपये शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। वहीं, 2013 में एससी,, एसटी और पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2720 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 2021 में 3250 रुपये कर दिया गया था। अब इसे 2500 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


कब होंगे नीट पीजी-2024 के लिए आवदेन
एनईईटी-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है। एनईईटी-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। पंजीकरण शुरू होते ही सबसे पहले यहां आपको सूचित किया जाएगा।

नीट पीजी की परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी 2024 परीक्षा 07 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त, 2024 तक होगी। एनबीईएमएस ने एक नोटिस में कहा है कि नीट पीजी 2024 परीक्षा जो पहले 03 मार्च को होने वाली थी, उसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा 07 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


नहीं होगा NExT का आयोजन
हाल ही में अधिसूचित "स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023" के अनुसार, जिसने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2018 को प्रतिस्थापित कर दिया है। मौजूदा एनईईटी-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी जब तक कि पीजी प्रवेश के उद्देश्य से प्रस्तावित एनईएक्सटी चालू नहीं हो जाता। इसका अर्थ यह हुआ कि जब तक जब तक राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NExT) परीक्षा शुरू नहीं हो जाती तब तक नीट पीजी परीक्षा का आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें