एनबीई के तय कार्यक्रम के अनुसार, देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट यानी नीट पीजी परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को दोपहर दो बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के संक्रमण के खतरे को देखते हुए 162 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। वहीं, परीक्षा का परिणाम 31 मई तक घोषित कर दिया जाना प्रस्तावित है।
ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे
नीट पीजी में कुल 300 मल्टीपल च्वॉइस आधारित प्रश्न पूछे जाएंगें। यह परीक्षा मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए की जाती है। इसके तहत 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी, 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और 1,979 पीजी डिप्लोमा सीट के लिए 6,102 सरकारी और प्राइवेट, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला दिया जाता है।