फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड : 10वीं बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटिनी के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Mon, 12 Apr 2021 12:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा यानी मैट्रिक के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 और स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2021 से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी ध्यान दें, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 और उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2021 से शुरू हो गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो 16 अप्रैल, 2021 तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन


बिहार बोर्ड की ओर ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों का परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। बीएसईबी ने जानकारी दी कि मैट्रिक कंपार्टमेंटल -सह-विशेष परीक्षा, 2021 में सम्मिलित वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2020 के वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, तो वे दूसरे अवसर के रूप में कंपार्टमेंटल कोटि में परीक्षा देंगे तथा उसके लिए परीक्षा फॉर्म भरेंगे।  

ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 2232257, 2232239 पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम मई, 2021 में घोषित किए जा सकते हैं। बता दें कि कक्षा 10वीं की मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एक छात्र को थ्योरी पेपर में कुल अंकों में से 30 प्रतिशत अंक और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में कुल अंकों में से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बता दें कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 78.17 प्रतिशत रहा है। वहीं, इससे पहले 2020 में पास प्रतिशत 80.59 फीसदी रहा था। 2021 के परीक्षा परिणामों में शीर्ष 10 स्थान पर 101 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। 





बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)  की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने प्राप्तांकों को लेकर असंतुष्ट विद्यार्थियों को एक अवसर देने की घोषणा की है। बीएसईबी ने पांच अप्रैल, 2021 को रात्रि 10.41 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2021 में सम्मिलित यदि कोई विद्यार्थी अपने परिणाम में किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है तो वे उस विषय की अपनी उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी आवेदन हेतु बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दिनांक 11 अप्रैल, 2021 से लेकर 17 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें