JoSAA Counselling 2022: परिणाम में ये जानकारियां शामिल
जोसा 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों के लिए केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं। सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर, रैंक, कॉलेज और आवंटित पाठ्यक्रम जैसे विवरण शामिल होंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर आदि जानकारियों को दर्ज कर के सबमिट करना होगा।
JoSAA Counselling 2022: क्या होगा अगला चरण?
ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आवंटित किए गए कॉलेजों में प्रवेश की सभी प्रक्रियाओं को 26 सितंबर, 2022 तक पूरा करना होगा। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
JoSAA Counselling 2022: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब सीट आवंटन का परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।