स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा शुरू
एक बार जब एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling) के लिए मॉप अप राउंड पूरा हो जाएगा तो इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू होगा। NEET PG काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 नवंबर, 2022 से शुरू होगा। NEET PG काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड की अंतिम परिणाम सूची में 8,606 उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में NEET PG 2022 रैंक, आवंटित कोटा, कॉलेज, पाठ्यक्रम का विवरण है। "सभी उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेंगे कि आवंटित कॉलेज द्वारा प्रवेश प्रक्रिया इंट्राएमसीसी के ऑनलाइन रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से की जानी चाहिए। ऑफलाइन मोड के माध्यम से किसी भी प्रवेश को शून्य माना जाएगा।
बता दें कि यूपी नीट पीजी 2022 के लिए जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक मॉप-अप राउंड आज यानी 21 नवंबर 2022 को जारी किया गया था। यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड शेड्यूल के अनुसार, छात्रों के लिए ऑनलाइन च्वॉइस -फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लिंक 22 नवंबर से 24 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा। मॉप-अप राउंड के नतीजे 26 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। आवंटन प्राप्त करने वाले छात्र 30 नवंबर 2022 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।