18 मंडलों के मुख्यालय पर परीक्षा
IAS PCS की फ्री कोचिंग के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 18 दिसंबर को इसके लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों के मुख्यालय पर परीक्षा होगी। डॉ बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा और अलीगढ़ केंद्र पर एससी, एसटी ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 100- 100 सीटें रखी गई हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा होने के बाद जनवरी में कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को 10 महीने तक प्रशिक्षण मिलेगा।
IAS PCS फ्री कोचिंग की पात्रता
फ्री कोचिंग का लाभ एससी/एसटी और ओबीसी छात्रों को मिलेगा। अभ्यर्थी की पारिवारिक आय छह लाख रुपए सालाना होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की उम्र 01 जुलाई 2023 को 21 वर्ष होना जरूरी है। हालांकि इस प्रवेश परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु मान्य होगी। अभ्यर्थी का आय प्रमाण पत्र तीन साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। IAS PCS परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग के अभ्यर्थी को केवल दो अवसर ही दिए जाएंगे।
छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण पात्र पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। अभ्यर्थियों को छात्रावास में रहने के लिए कमरे, पुस्तकालय और भोजन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।