कब तक पूरा कराना होगा मेडिकल असेसमेंट?
पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय समय के भीतर अपना मेडिकल असेसमेंट पूरा कराना होगा। यह प्रक्रिया प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड के माध्यम से होगी। महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:
- पीडब्ल्यूडी पोर्टल सक्रिय: 1 अक्तूबर 2026
- प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट शुरू: 1 अक्तूबर 2026
- प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट की अंतिम तिथि: 9 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे तक
- अपील/दोबारा मेडिकल असेसमेंट शुरू: 5 अक्तूबर 2026, सुबह 10 बजे
- अपील/दोबारा मेडिकल असेसमेंट की अंतिम तिथि: 12 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे तक
अगर मेडिकल असेसमेंट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को प्राथमिक मेडिकल असेसमेंट के बाद अपील या दोबारा जांच की जरूरत पड़ती है, तो उसके लिए अपील मेडिकल असेसमेंट बोर्ड की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 5 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इसलिए जिन उम्मीदवारों को प्राथमिक असेसमेंट के बाद अपील या दोबारा असेसमेंट की जरूरत है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
समय पर मेडिकल असेसमेंट कराना क्यों जरूरी है?
पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत काउंसलिंग में आगे बढ़ने के लिए निर्धारित मेडिकल असेसमेंट पूरा करना जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।
एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपील और दोबारा मेडिकल असेसमेंट से जुड़े नियमों को समझने के लिए नीट पीजी 2026 सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें।