NEET PG 2025 Seat Matrix: सीट मैट्रिक्स
एमसीसी की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, अंतिम सीट मैट्रिक्स के पहले चरण में 49 एमडी और एमएस सीटें तथा 54 डीएनबी सीटें वापस ली गई हैं, जबकि 6 नई सीटें निजी अस्पतालों से जोड़ी गई हैं। पिछले सीट मैट्रिक्स में कुल 25,760 सीटें थीं, जिनका वर्गीकरण इस प्रकार था -
- ऑल इंडिया कोटा (AIQ): 12,678 सीटें
- सेंट्रल इंटरनल कोटा: 804 सीटें
- डीम्ड यूनिवर्सिटी श्रेणी: 6,156 सीटें
- डीएनबी श्रेणी: 9,122 सीटें
एमसीसी ने छात्रों से अपील की है कि वे संशोधित सीट मैट्रिक्स की जांच आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर करें ताकि वे अद्यतन जानकारी के आधार पर अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकें।
5 नवंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राउंड 1 पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर, 2025 तक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी रहेगी। एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के लिए चॉइस फिलिंग भी शुरू हो चुकी है। विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 5 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके बाद सीट आवंटन परिणाम 8 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9 नवंबर से 14 नवंबर 2025 के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग करनी होगी।