NEET PG Counselling 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन
प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का अगला कदम NEET PG काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों के लिए उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के पास आवेदन करना होगा। राज्य कोटे की सीटों के लिए उन्हें संबंधित राज्य प्राधिकरणों के माध्यम से आवेदन करना होगा। इस वर्ष के लिए एनबीई द्वारा एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी नीट पीजी कट-ऑफ नीचे बताई गई है।
NEET PG Counselling 2023 केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी दलील
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने NEET PG टालने की मांग याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए बताया था कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से एमसीसी के माध्यम से 15 जुलाई से नीट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग शुरू करने की योजना है। यह उन याचिकाकर्ताओं के जवाब में था जिन्होंने तर्क दिया था कि भले ही नीट पीजी मार्च में आयोजित किया जाता है, काउंसलिंग 11 अगस्त से पहले शुरू नहीं हो सकती है, जो कि इंटर्नशिप पूरा होने की समय-सीमा है।
NEET PG Counselling 2023 अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी
केंद्र ने कहा था कि जो लोग 15 जुलाई तक इंटर्नशिप पूरी नहीं करते हैं और बिना प्रमाण पत्र के हैं, उन्हें अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट पीजी काउंसलिंग के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए नियमित रूप से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की वेबसाइट देखते रहें।
NEET PG Result CutOff 2023
|
| श्रेणी |
न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड |
कट-ऑफ स्कोर (800 में से) |
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस |
50वां पर्सेंटाइल |
291 |
| सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी |
45वां पर्सेंटाइल |
274 |
| एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) |
40वां पर्सेंटाइल |
257 |