फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: आज शुरू होगी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 की प्रक्रिया, जानें कैसे करें च्वाइस लॉक

Tue, 20 Sep 2022 12:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2022: जिन उम्मीदवारों ने अब तक नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/MCC की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2022 की राउंड-1 काउंसलिंग प्रक्रिया आज 20 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। इस काउंसलिंग को एमसीसी की ओर से ही आयोजित कराया जाता है। इस राउंड के तहत आज छात्र अपने कॉलेज और कोर्स के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: पंजीकरण की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने अब तक नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना पंजीकरण एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। 

NEET PG Counselling 2022: कैसे करें च्वाइस फिलिंग और लॉक?

उम्मीदवार राउंड-1 काउंसलिंग के तहत च्वाइस फिलिंग और लॉ करने के लिए नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  dental या medical के सेक्शन में जाएं।
  • अब अपने नीट पीजी रोल नंबर, सुरक्षा पिन और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अपनी पसंद के कोर्स, संस्थान आदि का च्वाइस फिल करें
  • अब सेव करें और आगे बढ़ें।
  • अब च्वाइस लॉक हो गया है।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
छात्रों की ओर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया के बाद सीट अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को सीट नीट परीक्षा में उनकी रैंक, च्वाइस फिलिंग, सीट की उपलब्धता, आरक्षण मानदंडों के आधार पर अलॉट की जाएगी। सीट आवंटन पूरा होने के बाद, राउंड 1 काउंसलिंग के परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें