NEET PG Counselling 2022 चार राउंड में होगी
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अधिसूचना में कहा है कि NEET PG 2022 के लिए काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। ये चार राउंड होंगे - राउंड-1, राउंड-2, मॉप अप राउंड और एक ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड के लिए पंजीकरण 15 सितंबर, 2022 से शुरू होंगे और 04 अक्तूबर, 2022 को समाप्त हो जाएंगे।