NEET PG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट (NEET) पीजी (Post Graduate) मॉप-अप राउंड काउंसलिंग पंजीकरण लिंक सक्रिय हो गया है और उम्मीदवार 04 नवंबर, 2022 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2022 आयोजित कर रही है। नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
नीट पीजी 2022 मॉप अप राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तारीख : 04 नवंबर तक
च्वॉइस फिलिंग/ लॉकिंग : 01 नवंबर से 05 नवंबर तक
संबंधित विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन : 04 से 06 नवंबर तक
सीट आवंटन की प्रक्रिया : 07 नवंबर और 08 नवंबर को
नीट पीजी मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख : 09 नवंबर, 2022
फिजिकल रिपोर्टिंग करना : 10 से 14 नवंबर तक
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
नीट पीजी मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपने NEET PG रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
विवरण जमा करें और NEET PG लॉग इन एक्सेस करें।
काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करें और पूछे गए विवरण जमा करें।
भविष्य के संदर्भों के लिए पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।