फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड आज, सीट लॉकिंग प्रक्रिया शुरू

Sat, 05 Nov 2022 04:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC शनिवार, पांच नवंबर को मॉप-अप राउंड के लिए NEET PG काउंसलिंग 2022 पंजीकरण बंद कर देगी।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC शनिवार, पांच नवंबर को मॉप-अप राउंड के लिए NEET PG काउंसलिंग 2022 पंजीकरण बंद कर देगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख भी आज है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं।

विज्ञापन

च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया शनिवार दोपहर तीन बजे से रात्रि 11:55 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार लॉक होने के बाद उन्हें विकल्पों को संपादित करने के विकल्प प्रदान नहीं किए जाएंगे। NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड काउंसलिंग का रिजल्ट नौ नवंबर को जारी किया जाएगा। 

NEET PG Counselling 2022: मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब उम्मीदवारों को अपने आवेदन एप्लीकेशन संख्या और पासवर्ड विवरण दर्ज करें।
  4. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद संभालकर रखें।
  5. अब च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग का सबमिट पर क्लिक करें। 
  6. फॉर्म को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड DNB दाखिलों से हुई देरी

NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड पंजीकरण 31 अक्तूबर से शुरू होने वाला था, लेकिन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (PG DNB) संस्थानों में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया के कारण इसे एक नवंबर को पुनर्निर्धारित किया गया था। NEET PG काउंसलिंग 2022 के विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें