फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT-IIIT Admission: दूसरे राउंड की आवंटित सीट कंफर्म करने का आखिरी मौका, सीट छोड़ी तो फीस नहीं होगी रिफंड

Sat, 05 Nov 2022 10:38 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIT-IIIT Admission: एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग के दूसरे एवं अंतिम राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Admissions Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIT-IIIT Admission CSAB Counselling 2022: एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग के दूसरे एवं अंतिम राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी जिन्हें दूसरे राउंड में पहली बार किसी भी कॉलेज का आवंटन होगा, उन्हें पहले ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सीट स्वीकार्य फीस जमाकर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

विज्ञापन

साथ ही साथ फीस जमा करवाकर पांच नवंबर तक अपनी सीट कंफर्म भी करनी होगी। सीट कंफर्म करने के बाद इन विद्यार्थियों को नौ नवंबर तक अपने आवंटित कॉलेज में फाइनल प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।  

CSAB Counselling: सीट छोड़ने पर नहीं मिलेगा रिफंड

यदि स्टूडेंट्स दूसरे राउंड सीट आवंटन में मिली हुई सीट को छोड़ता है तो उसे किसी भी फीस का रिफंड नहीं होगा। हालांकि, ऐसे स्टूडेंट्स, जिन्होंने जोसा में अपनी सीट विड्रॉअल या कैंसिल करवाकर सीएसएबी में भाग लिया है, अब इन विद्यार्थियों को यदि किसी भी सीट का आवंटन नहीं हुआ है, तो उन्हें 3000 रुपये शुल्क काटकर शेष फीस लौटा दी जाएगी। 

इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने जोसा काउंसलिंग के बाद सीएसएबी के प्रथम राउंड में आवंटित सीट को सरेंडर किया और अब उन्हें किसी भी सीट का आवंटन नहीं हुआ तो इन्हें 6000 रुपये शुल्क काटकर शेष फीस लौटा दी जाएगी।

CSAB Counselling: नौ नवंबर तक करनी होगी व्यक्तिगत रिपोर्टिंग

वहीं, जिन विद्यार्थियों ने सीएसएबी काउंसलिंग के प्रथम राउंड में मिली सीट को कंफर्म कर स्लाइड एवं फ्लोट विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउंड में कॉलेज का आवंटन होगा। ऐसे उम्मीदवारों को सीधे ही उन आवंटित कॉलेजों में 09 नवंबर, 2022 तक फाइनल प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करने के लिए शेष कॉलेज फीस एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
 
विज्ञापन

NIT-IIIT Admission: वार्षिक आय व कैटेगरी पर मिलेगी फीस में छूट

नियमानुसार, जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है एवं एससी-एसटी पीडब्लूडी कैटेगरी के विद्यार्थियों के एनआईटी में ट्यूशन फीस में पूर्णतया छूट दी जाती है। इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय एक से पांच लाख के मध्य है, उन्हें ट्यूशन फीस में दो-तिहाई की छूट मिलती है।

विद्यार्थियों की जोसा काउंसलिंग के दौरान जमा कराई गई सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस आवंटित कॉलेजों की फीस में समायोजित कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को अपने अपने आवंटित कॉलेजाँ की वेबसाइट पर जाकर शेष कॉलेज फीस, आवश्यक दस्तावेज और किस दिन अपनी आवंटित ब्रांच के अनुसार रिपोर्ट करना है इसकी समस्त जानकारी प्राप्त करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें