एमसीसी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (संस्थान कोड - 700362) ने एमडी फिजियोलॉजी कार्यक्रम में अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में से प्रत्येक में एक अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की सीट वापस ले ली। वहीं, एमसीसी ने गिरिधर आई इंस्टीट्यूट, एर्नाकुलम (संस्थान कोड - 700855) द्वारा प्रस्तावित एनबीईएमएस डिप्लोमा ऑप्थल्मोलॉजी प्रोग्राम से भी अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी की एक डीएनबी कोटा सीट भी वापस ले ली है।
एमसीसी ने कहा कि नीट पीजी मॉप-अप राउंड की आवंटन प्रक्रिया से पहले सीट मैट्रिक्स से वापसी के लिए उल्लेखित सीटों को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा, नेशनल मेडिकल कमीशन और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कुछ कॉलेजों में नई सीटों को स्वीकृति दी है। इस आधार पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 2022 के सीट मैट्रिक्स में भी कई सीटें जोड़ी हैं।
एमसीसी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (संस्थान कोड - 700362) में एमडी फोरेंसिक मेडिसिन के लिए यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत एक-एक एआईक्यू सीट जोड़ी है। इसके अलावा, राजराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (संस्थान कोड - 700546) में एमएस (जनरल सर्जरी) कार्यक्रम के लिए प्रबंधन / भुगतान सीट कोटा के तहत एक सीट जोड़ी गई है।
