पहले 10 नवंबर थी अंतिम तिथि
इससे पहले, नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग विंडो गुरुवार, 10 नवंबर को बंद होने वाली थी। खैर, अब रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ही पंजीकरण शुल्क भुगतान की सुविधा भी 13 नवंबर, 2022 की दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है फैसला
एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन केस क्रमांक 35224/22 में लंबित निर्णय के मद्देनजर नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण और भुगतान की सुविधा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग भी आगे बढ़ी
उम्मीदवार अब 13 नवंबर, 2022 की सुबह नौ बजे तक पंजीकरण विकल्प को रीसेट कर सकते हैं। पंजीकरण तिथि के साथ, नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग तिथियों को भी 13 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।