फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पहली मेरिट सूची जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 22 Jan 2022 09:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 18 जनवरी, 2022 तक चली थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार छात्र अपनी सीट अलॉटमेंट की सूची को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग, 2021 के लिए राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। यह सूची अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने काउंसलिंग के लिए अपना पंजीयन किया था, वह एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in पर जाकर इस सूची को चेक कर सकते हैं और आगे की जरुरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 18 जनवरी, 2022 तक चली थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार छात्र अपनी सीट अलॉटमेंट की सूची को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को उन्हें अलॉट किए गए कॉलेजों में  28 जनवरी, 2022 तक ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्ट करना होगा। जिन छात्रों को रिपोर्टिंग के समय या दस्तावेजों से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे हो वह संबंधित कॉलेज से सीधे संपर्क कर सकते हैं। छात्र रिपोर्टिंग से पहले कॉलेज से समय आदि के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें।

NEET PG Counselling Round 1: कैसे चेक कर सकेंगे मेरिट सूची?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  PG Medical Counselling के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां दिखाई दे रहे  NEET PG 2021 Seat Allotment Results के लिंक पर क्लिक करें।

5. अब  मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर आदि को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति को चेक करें। 

7. अगर सूची में आपका नाम है तो अपने निजी अलॉटमेंट पत्र को डाउनलोड कर लें।

8. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

NEET PG Counselling 2021: चार राउंड में होगी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग (एमसीसी) की ओर से सत्र 2021 से अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की 50 फीसदी सीटों के लिए नीट काउंसलिंग (यूजी और पीजी) के कुल चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले तक केवल दो राउंड का आयोजन होता था। एमसीसी रिक्त बची सीटों को राज्य कोटे में स्थानांतरित कर देती थी। इस बार काउंसलिंग एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें