मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC- The Medical Counselling Committee) ने NEET PG और MDS राउंड 2 काउंसलिंग की तारीखें जारी कर दी हैं। नोटिस के अनुसार, राउंड टू काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून, 2020 से शुरू होगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। ध्यान दें कि एमएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in है। डीम्ड / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ईएसआईसी और एएफएमसी इंस्टीट्यूट के लिए ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए हर साल काउंसलिंग की जा रही है।
मुख्य तिथियां-
नए पंजीकरण की शुरुआत तिथि- 3 जून, 2020
दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि - 9 जून, 2020 - सुबह 10 बजे तक
ऑप्शन भरने की तारीखें- 4- जून 9 जून, 2020
दूसरे दौर का परिणाम- 12 जून, 2020
संस्थान में शामिल होने की अंतिम तिथि- 18 जून, 2020
NEET PG, MDS 2nd Counselling 2020- मुख्य जानकारी-
- वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने NEET PG 2020 उत्तीर्ण किया था, लेकिन पहले दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए थे, अब इस दौर में आवेदन कर सकते हैं।
- बता दें कि काउंसलिंग का दूसरा राउंड में वे भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले राउंड के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई थी।
- वे अब 2 राउंड के दौर के लिए भी पंजीकरण कर सकेंगे ।अपडेट के लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी जाती है।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...