पंजाब विश्वविद्यालय में जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के साथ आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रत्येक केंद्र पर एक सत्र में अधिकतम 150 उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। सेमेस्टर परीक्षाएं दो घंटे की होंगी और प्रत्येक कमरे में 15 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा नहीं देंगे। इस बात की जानकारी पंजाब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर परविंदर सिंह ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक कमरे में 15 से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा नहीं देंगे और एक ही पर्यवेक्षक को अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेड जॉन वाले इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए अगल से व्यवस्था की जाएगी।