फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Admit Card: किसी भी वक्त जारी हो सकता है नीट पीजी परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे

Tue, 10 May 2022 03:13 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Admit Card 2022: नीट पीजी, 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। आईए इस खबर में जानते हैं कि कैसे आप अपने नीट पीजी, 2022 के प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Admit Card 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी, 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र को बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस साल नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आईए इस खबर में जानते हैं कि कैसे आप अपने नीट पीजी, 2022 के प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

NEET PG Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा नीट पीजी, 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे। देश में कोरोना के मामलों में होती तेजी को देखते हुए इस परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इनका अच्छे से पालन करें।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • यहां आपको नीटी पीजी का सेक्शन मिलेगास इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां नीट पीजी 2022 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक प्राप्त होगा। 
  • इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से अब तक प्रवेश को जारी करने की तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रवेश पत्र के कभी भी जारी होने की संभावना बढ़ गई है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। उम्मीदवारों को उनके ईमेल पर भी प्रवेश पत्र के जारी होने का अपडेट मिलेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें