NEET PG 2026 Exam: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है। आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या है अंतर?
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप में केवल उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं।
NEET PG 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम |
तिथि |
| एडमिट कार्ड जारी |
27 अगस्त 2026 |
| NEET PG 2026 परीक्षा |
30 अगस्त 2026 |
| परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि |
30 सितंबर 2026 तक |
| पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तिथि |
30 सितंबर 2026 |
देखें परीक्षा शेड्यूल
परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कुल 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
उम्मीदवारों को मिला सुधार का मौका
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बताया है कि कुछ NEET PG 2026 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान की इमेज निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपलोड नहीं की है। ऐसे आवेदनों में तकनीकी त्रुटियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारना जरूरी है।
इन उम्मीदवारों को अपनी गलत जानकारी सुधारने के लिए एक अंतिम अवसर दिया गया है। NBEMS के अनुसार, सेलेक्टिव एडिट विंडो 12 अगस्त 2026 दोपहर 1 बजे से 15 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान लॉगिन करके अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से संबंधित त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं।