जेएनयू से कई भाषाओं में कर सकेंगे डिप्लोमा
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (डीओपी) प्रोग्राम में दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 17 अगस्त तक https://jnuee.jnu.ac.in/लिंक पर पंजीकरण कर सकेंगे।
इसमें सेंटर ऑफ पर्शियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज से उजेब्क में, सेंटर ऑफ अरेबिक एंड अफ्रीकन स्टडीज से हिब्रू में, सेंटर फॉर कोरियन स्टडीज में मंगोलियन और सेंटर फॉर चाइनीज एंड साउथ-ईस्ट एशियन स्टडीज में बहासा इंडोनेशिया में डीओपी कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने प्रॉस्पेक्टस में पार्ट-टाइम प्रोग्राम में भी बहासा इंडोनेशिया, हिब्रू और उज्बेक भाषा को शामिल किया है। इसके अलावा स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज से पाली भाषा में डीओपी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने आवेदन से पहले उम्मीदवारों को दाखिला मानदंडों को ठीक ढंग से पढ़ने के निर्देश दिए है।