नीट पीजी की आंसर-की कब आएगी?
एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी 2026 की आंसर-की 1 अक्तूबर 2026 या उसके बाद वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आंसर-की के जरिए अपने प्रश्नों के उत्तर और परीक्षा में दिए गए उत्तरों से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।
आंसर-की में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
एनबीईएमएस ने बताया है कि परीक्षा में शामिल प्रत्येक अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी देख सकेगा। आंसर-की उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से ये जानकारी देख सकेंगे:
- प्रश्न पहचान संख्या
- सही उत्तर की पहचान संख्या
- अभ्यर्थी की ओर से चुनी गई उत्तर पहचान संख्या
- प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक
नीट पीजी का स्कोरकार्ड कब जारी होगा?
नीट पीजी 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्तूबर 2026 या उसके बाद एनबीईएमएस की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यानी अभ्यर्थियों को आंसर-की और स्कोरकार्ड के लिए 1 अक्तूबर या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी।
स्कोरकार्ड कितने समय तक डाउनलोड कर सकेंगे?
एनबीईएमएस ने स्कोरकार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिया है:
- व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से छह महीने तक ही वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
- छह महीने की अवधि खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
- इसके बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने से जुड़े अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- एनबीईएमएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड प्रणाली द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज हैं।
- इन्हें डाक या ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
- इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
नीट पीजी 2026 की कटऑफ कितनी है?
अलग-अलग श्रेणियों की न्यूनतम योग्यता और कटऑफ इस प्रकार है:
| श्रेणी |
न्यूनतम योग्यता |
कटऑफ अंक |
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस |
50वां पर्सेंटाइल |
262 |
| सामान्य दिव्यांग |
45वां पर्सेंटाइल |
244 |
| एससी/एसटी/ओबीसी, इनमें दिव्यांग भी शामिल |
40वां पर्सेंटाइल |
226 |