फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी 2026: परिणाम तो आ गया, लेकिन उत्तर कुंजी कब आएगी? एनबीएमएस ने बता दी तारीख, साथ ही आएगा स्कोरकार्ड

Thu, 24 Sep 2026 03:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2026 Answer Key Date OUT: उत्तर कुंजी के इंतजार के बीच एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। लेकिन अभ्यर्थियों को अभी भी आंसर-की का इंतजार है। हालांकि, बोर्ड ने परिणाम जारी करने के साथ ही यह भी बताया है कि उत्तर कुंजी कब उपलब्ध कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
NEET PG 2026 Answer Key Date OUT - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NBEMS NEET PG 2026 Result and Answer Key Date OUT: नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आंसर-की और स्कोरकार्ड पर है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने इन दोनों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी 2026 की आंसर-की भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन

नीट पीजी की आंसर-की कब आएगी?

एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी 2026 की आंसर-की 1 अक्तूबर 2026 या उसके बाद वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आंसर-की के जरिए अपने प्रश्नों के उत्तर और परीक्षा में दिए गए उत्तरों से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

आंसर-की में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

एनबीईएमएस ने बताया है कि परीक्षा में शामिल प्रत्येक अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी देख सकेगा। आंसर-की उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से ये जानकारी देख सकेंगे:
  • प्रश्न पहचान संख्या
  • सही उत्तर की पहचान संख्या
  • अभ्यर्थी की ओर से चुनी गई उत्तर पहचान संख्या
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक

यह जानकारी नीट पीजी 2026 के मूल्यांकन के निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया नीट पीजी 2026 का परिणाम, ऐसे करें चेक

क्या किसी प्रश्न को गलत माना गया है?

  • एनबीईएमएस ने परिणाम सूचना में बताया है कि नीट पीजी 2026 के दोनों प्रश्नपत्रों में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न की दोबारा समीक्षा की गई।
  • परीक्षा के बाद संबंधित विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों ने सभी प्रश्नों और उनकी उत्तर-कुंजी की तकनीकी शुद्धता की जांच की।
  • एनबीईएमएस के अनुसार, समीक्षा में कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया।
  • इसलिए परिणाम जारी करने से पहले प्रश्नों और उत्तर-कुंजी की दोबारा जांच की गई थी।

नीट पीजी का स्कोरकार्ड कब जारी होगा?

नीट पीजी 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्तूबर 2026 या उसके बाद एनबीईएमएस की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यानी अभ्यर्थियों को आंसर-की और स्कोरकार्ड के लिए 1 अक्तूबर या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी।

स्कोरकार्ड कितने समय तक डाउनलोड कर सकेंगे?

एनबीईएमएस ने स्कोरकार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिया है:
  • व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से छह महीने तक ही वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
  • छह महीने की अवधि खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
  • इसके बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने से जुड़े अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • एनबीईएमएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड प्रणाली द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज हैं।
  • इन्हें डाक या ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
  • इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

नीट पीजी 2026 में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए थे?

  • नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। इसमें 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
  • जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा के दो परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक बिजली की समस्या के कारण कुछ अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे।
  • प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को जयपुर में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

नीट पीजी 2026 की कटऑफ कितनी है?

अलग-अलग श्रेणियों की न्यूनतम योग्यता और कटऑफ इस प्रकार है:
श्रेणी न्यूनतम योग्यता कटऑफ अंक
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल 262
सामान्य दिव्यांग 45वां पर्सेंटाइल 244
एससी/एसटी/ओबीसी, इनमें दिव्यांग भी शामिल 40वां पर्सेंटाइल 226
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें