फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: नीट पीजी की उत्तर कुंजी और रॉ स्कोर पर सस्पेंस, काउंसलिंग में होगा बदलाव?; जानें पूरा प्रोसेस

Sun, 03 Aug 2025 02:52 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, लेकिन अब उम्मीदवारों के बीच उत्तर कुंजी और रॉ स्कोर को लेकर असमंजस बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उम्मीद की जा रही है कि इस बार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। वहीं, MCC काउंसलिंग प्रक्रिया में भी बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
नीट पीजी परीक्षा 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 परीक्षा दोपहर 12:30 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। एनबीईएमएस ने इस परीक्षा को पूरे देश में एक ही शिफ्ट और 1,052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया, जिसमें 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। इस बार केवल उन्हीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला जिनके पास वैध एडमिट कार्ड था। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...

विज्ञापन

 
एनबीईएमएस ने इस साल परीक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती थी। परीक्षार्थियों को रफ पेपर और कैलकुलेटर जैसे सामान लाने की अनुमति नहीं दी गई थी। साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 300 साइबर कमांडो संवेदनशील केंद्रों पर तैनात किए गए और सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए।

 क्या इस बार आएंगे आंसर की और रॉ मार्क्स?

अब सबकी नजर एनबीईएमएस की ओर है कि क्या वह इस साल नीट पीजी 2025 की उत्तर कुंजी और रॉ स्कोर को सार्वजनिक करेगा। पिछले वर्षों में न तो प्रश्नपत्र और न ही आंसर की या रॉ मार्क्स जारी किए जाते थे, जिससे उम्मीदवारों में पारदर्शिता को लेकर गहरी असंतुष्टि थी। कई बार तो काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट में भी देरी देखने को मिली।

लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एनबीईएमएस को प्रोविजनल आंसर की और रॉ स्कोर जारी करने होंगे। हालांकि अभी तक बोर्ड ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MCC NEET PG Counselling 2025: कैसे होगी प्रक्रिया?

नीट पीजी 2025 का रिजल्ट 3 सितंबर तक जारी होने की संभावना है। उसके बाद शुरू होगी MCC द्वारा आयोजित नीट पीजी  काउंसलिंग, जिसमें चार चरण होंगे:
  • राउंड 1
  • राउंड 2
  • राउंड 3
  • स्ट्रे वेकेंसी राउंड
एमसीसी (Medical Counselling Committee) 50% AIQ (All India Quota), 100% केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है। शेष सीटों के लिए राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर काउंसलिंग कराती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें