फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का अंतिम सीट आवंटन जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना अलॉटमेंट लेटर

Fri, 06 Feb 2026 02:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Round 3: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इस राउंड में कुल 10,084 अभ्यर्थियों को नई सीटें आवंटित की गई हैं।
 
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Round 3 Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को इस चरण में सीट मिली है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

रैंक और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी अहम जानकारी

एमसीसी की ओर से जारी अंतिम सूची में नीट पीजी रैंक 1 से लेकर 2,30,087 तक के उम्मीदवारों का डेटा शामिल है। इस राउंड में कुल 10,084 अभ्यर्थियों को नई सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें 120 एएफएमएस (AFMS) रैंक होल्डर भी शामिल हैं।

पहले जारी प्रोविजनल लिस्ट में तकनीकी कारणों और सीट डुप्लीकेशन की समस्या के चलते दो सीटों को हटाया गया था, जिसके बाद संशोधित फाइनल अलॉटमेंट जारी किया गया।

कितनों को अपग्रेड मिला और कितने रहे बाहर

एमसीसी के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में 8,589 उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई, जबकि 7,094 अभ्यर्थियों को अपग्रेड नहीं मिल सका। राउंड 1 और 2 में सीट पाने वाले 3,450 उम्मीदवारों ने अपग्रेडेशन का विकल्प नहीं चुना। वहीं 7,899 अभ्यर्थियों ने चॉइस फिलिंग ही नहीं की। इसके अलावा 4,578 उम्मीदवार ऐसे भी रहे जिन्हें किसी भी कॉलेज में सीट आवंटित नहीं हुई।

कॉलेज रिपोर्टिंग की नई जानकारी

एमसीसी ने निर्देश दिया है कि जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, वे 6 फरवरी से दोपहर 12 बजे के बाद अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें। पहले कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीख 4 से 11 फरवरी तय की गई थी, लेकिन नई सूचना के अनुसार एडमिशन प्रक्रिया दो दिन देरी से शुरू हुई। संभावना है कि अंतिम तिथि में भी बदलाव किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

एडमिशन से पहले ये जरूरी निर्देश पढ़ लें

कमेटी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों का एडमिशन तभी मान्य होगा जब आवंटित कॉलेज एमसीसी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन एडमिशन लेटर जनरेट करेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो एडमिशन “Null & Void” माना जाएगा।

सीट अलॉटमेंट का पूरा आंकड़ा:
  • फ्रेश अलॉटमेंट: 10,084
  • अपग्रेडेड सीटें: 8,589
  • अपग्रेडेशन नहीं चुना: 3,450
  • चॉइस फिलिंग नहीं की: 7,899
  • अपग्रेड नहीं मिला: 7,094
  • सीट नहीं मिली: 4,578

उम्मीदवार अपने नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लेटर को mcc.nic.in से डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें