फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Result OUT: नीट पीजी परीक्षा के नतीजे घोषित, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे व्यक्तिगत स्कोरकार्ड

Tue, 19 Aug 2025 07:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Result OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
नीट पीजी 2025 परिणाम जारी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Result, Scorecard OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 19 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

29 अगस्त से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

बोर्ड ने बताया कि उम्मीदवार 29 अगस्त से व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड केवल छह महीने के लिए ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

3 अगस्त को हुई थी परीक्षा

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएनआरबी या पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

मूल्यांकन में लागू नहीं हुआ नॉर्मलाइजेशन

एनबीईएमएस ने कहा कि नीट पीजी प्रश्न पत्र 2025 में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न की परीक्षा के बाद संबंधित विशेषज्ञता क्षेत्र के संकाय सदस्यों द्वारा समीक्षा की गई ताकि प्रश्नों और नीट पीजी उत्तर कुंजी की तकनीकी शुद्धता की पुनः जांच की जा सके । कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया है।

चूंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी, इसलिए NEET PG 2025 सूचना बुलेटिन में बताई गई सामान्यीकरण पद्धति लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन

NEET PG Result 2025 Download: नीट पीजी का रिजल्ट कैसे देखें?

जो भी उम्मीदवार नीट पीजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए नीच बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • नीट पीजी टैब चुनें और फिर परिणाम लिंक पर जाएं।
  • परिणाम पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।

किसी भी प्रश्न के लिए एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क करें या एनबीईएमएस को उसके कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें