फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्या है स्कूल यात्रा भत्ता योजना? किन छात्रों को मिलेंगे 6000 रुपये; जानिए हर सवाल का जवाब सिर्फ यहां

Thu, 10 Jul 2025 11:16 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP School Bhatta Yojana 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड और सोनभद्र के छात्रों के लिए 6000 रुपये परिवहन भत्ता की योजना शुरू की है। जानें कौन पात्र है, आवेदन कैसे करें और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
School Student - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Transport Allowance 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। अब 9वीं से 12वीं तक के ऐसे छात्र-छात्राओं को जिनका स्कूल उनके घर से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित है, सालाना 6000 रुपये का परिवहन भत्ता प्रदान किया जाएगा। योजना का उद्देश्य न केवल छात्रों की आर्थिक मदद करना है, बल्कि उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन


इस योजना से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब यहां आपको आसानी से मिलेंगे। जैसे- कौन ले सकता है फायदा, कैसे करना है आवेदन, किन जिलों को मिलेगी प्राथमिकता और बहुत कुछ। सभी सवालों के जवाब यहीं मिलेंगे।

यूपी सरकार ने किस योजना के तहत छात्रों को भत्ता देने की घोषणा की है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को 6000 रुपये का परिवहन भत्ता देने की योजना शुरू की है।

योजना के तहत कौन-कौन से छात्र पात्र होंगे?
वे सभी छात्र-छात्राएं जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर रहते हैं, इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • सामान्य स्कूलों में छात्र और छात्रा दोनों लाभार्थी होंगे।
  • पीएमश्री स्कूलों में केवल छात्राएं पात्र होंगी।
विज्ञापन

यह योजना किन जिलों के लिए लागू की गई है?
यह योजना बुंदेलखंड के सात जिले (जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट) और सोनभद्र जिले के लिए लागू की गई है।

यात्रा भत्ता कैसे मिलेगा?
यात्रा भत्ता डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों या उनके अभिभावकों के खाते में सीधे भेजा जाएगा। पहले चरण में राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

छात्रों को क्या प्रक्रिया अपनानी होगी?
छात्रों को एक प्रोफार्मा फॉर्म भरना होगा, जिसमें यह घोषित करना होगा कि उनके घर से 5 किमी के दायरे में कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नहीं है।
  • इस फॉर्म को ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा।
  • शहरी क्षेत्रों में सत्यापन पार्षदों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना से कितने छात्रों को लाभ मिलेगा?
लगभग 24,000 छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभांवित होंगे। 146 पीएमश्री विद्यालयों की लगभग 4000 छात्राएं भी योजना का लाभ लेंगी।

इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को आर्थिक सहायता देना और उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही यह ड्रॉप आउट दर को भी कम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें