फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025 Counselling: एआईक्यू सीटों के लिए नीट पीजी का काउंसलिंग शेड्यूल घोषित, राउंड 1 चॉइस फिलिंग शुरू

Tue, 28 Oct 2025 01:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Counselling Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए AIQ और राज्य कोटा दोनों की तिथियां घोषित की गई हैं।  
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025:  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) और राज्य कोटा सीटों के तहत स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राउंड 1 पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर, 2025 तक MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in  पर जारी रहेगी। एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के लिए चॉइस फिलिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जरूरी तिथियां

राउंड 1 के लिए उम्मीदवार 28 अक्तूबर से 5 नवंबर 2025 तक पंजीकरण और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 5 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके बाद सीट आवंटन परिणाम 8 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9 नवंबर से 14 नवंबर 2025 के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग करनी होगी।

NEET PG 2025 Counselling Round 1: देखें पूरा शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया तिथि
पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान  28 अक्तूबर से 5 नवंबर 2025 तक
विकल्प भरना एवं लॉक करना  5 नवंबर 2025 तक जारी
सीट आवंटन परिणाम 8 नवंबर 2025
कॉलेज में रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 9 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक
विज्ञापन

NEET PG 2025 Counselling Round 2: देखें तिथियां

काउंसलिंग प्रक्रिया तिथि
संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 18 नवंबर 2025
पंजीकरण/शुल्क भुगतान  19 से 24 नवंबर 2025
विकल्प भरना और लॉक करना   19 से 24 नवंबर 2025
सीट आवंटन प्रक्रिया 25 और 26 नवंबर 2025
आवंटन परिणाम 26 नवंबर 2025
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन और MCC के साथ साझा करना 5 और 6 दिसंबर 2025

NEET PG 2025 Counselling Round 3: नोट करें तिथियां

काउंसलिंग प्रक्रिया तिथि
संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 8 दिसंबर 2025
पंजीकरण/ शुल्क भुगतान 8 से 14 दिसंबर 2025
विकल्प भरना और लॉक करना 9 से 14 दिसंबर 2025
सीट आवंटन प्रक्रिया 15 और 18 दिसंबर 2025
आवंटन परिणाम 17 दिसंबर 2025
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 18 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन और MCC के साथ साझा करना 27 और 28 दिसंबर 2025
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें