31 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
एनबीईएम द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 31 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार 31 जुलाई से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2025 Exam Date: 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के चार उत्तर होंगे। उम्मीदवारों को चार उत्तरों में से सही उत्तर चुनना होगा। एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल भी जारी किया है जहां उम्मीदवार नीट पीजी 2025 और अन्य परीक्षाओं के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NEET PG 2025 Admit Card 2025: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या www.nbe.edu.in. पर जाएं।
- “NEET PG 2025” टैब पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- “प्रवेश पत्र ” या “एडमिट कार्ड” शीर्षक वाले लिंक को देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्लिप देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए क्लिक करें।
नोट: उम्मीदवारों को लगाता अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी भी चेक करते रहना चाहिए, क्योंकि एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से भी भेजा जाएगा।