फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Supplementary Result 2025: कब जारी होगा सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम? जानें पिछले वर्षों की तारीख

Sun, 27 Jul 2025 06:35 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Supplementary Result 2025: सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की तारीख का इंतजार कर रहे हैं? जानें पिछले 5 वर्षों में सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब जारी हुए और इस साल क्या संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह खबर बेहद अहम है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की गईं। ऐसे में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स अब यह जानना चाह रहे हैं कि सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 कब जारी होगा?

विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों की बात करें तो सप्लीमेंट्री रिजल्ट आमतौर पर अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाता है। साल 2020 और 2021 में कोविड-19 के चलते रिजल्ट देरी से आया था, लेकिन 2023 और 2024 में यह अगस्त के पहले सप्ताह में ही घोषित कर दिया गया था।

CBSE Supplementary Result 2025: किस तारीख को आ सकता है रिजल्ट?

सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं इस वर्ष 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक तक आयोजित की गईं। पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड्स और अब तक की उपलब्ध जानकारी के आधार पर, सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट 2025 के 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025 के बीच जारी होने की संभावना है।

आधिकारिक घोषणा होते ही स्टूडेंट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्टूडेंट्स को CBSE की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Supplementary Result 2025: पिछले 5 वर्षों की तारीखें

वर्ष 10वीं रिजल्ट 12वीं रिजल्ट
2024 5 अगस्त, 2024 2 अगस्त, 2024
2023 4 अगस्त, 2023 1 अगस्त, 2023
2022 9 सितंबर, 2022 9 सितंबर, 2022
2021 30 सितंबर, 2021 30 सितंबर, 2021
2020 12 अक्टूबर, 2020 9 अक्टूबर, 2020

CBSE Supplementary Result 2025: ऐसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) पर लॉगिन कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
  • SMS सेवा के जरिए मोबाइल नंबर पर रिजल्ट प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें