राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा कि कृपया आज कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन को अनदेखा करें, जिसमें बताया गया है कि NEET-PG 2023 आवेदन पांच जनवरी से आमंत्रित किए गए हैं। गुरुवार को जारी समाचार पत्र अधिसूचना में उल्लेख किया गया था कि पंजीकरण आज यानी गुरुवार, पांच जनवरी से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है, लेकिन हालांकि एनबीई ने एक नोटिस जारी कर सभी उम्मीदवारों को विज्ञापन को नजरअंदाज करने की सलाह दी है। आने वाले कुछ दिनों में नई अधिसूचना जारी की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in, nbe.edu.in पर लिंक जारी होने के बाद उम्मीदवार NEET PG 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप आवेदन पत्र भर सकते हैं और सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए उन्हें जल्द से जल्द फॉर्म भरना चाहिए। एमडी, एमएस या स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एनईईटी पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) पांच मार्च, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर नीट-पीजी 2023 का आयोजन करेगा। NEET PG पर नवीनतम अपडेट, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड या NBE की वेबसाइट natboard.edu.in, nbe.edu.in पर अपडेट किए जाएंगे।