फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023: सरकार ने एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 30 जून तक बढ़ाई; अधिसूचना भी जारी

Fri, 13 Jan 2023 08:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अनिवार्य एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
NEET PG 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 MBBS Internship Cut-Off Date: नीट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा की तैयारी में जुटे मेडिकल स्नातकों और जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए एक राहत वाली खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अनिवार्य एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एमबीबीएस इंटर्नशिप कट-ऑफ यानी पूरी करने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख 31 मार्च, 2023 थी।

NEET PG 2023 परीक्षा पांच मार्च को, 27 जनवरी तक होंगे आवेदन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छात्र संघ निकायों, संभावित उम्मीदवारों और कई राज्य प्राधिकरणों ने मंत्रालय से पात्रता तिथि को 30 जून, 2023 तक बढ़ाने का आग्रह किया था। NEET-PG 2023 पांच मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है और जमा करने की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी, 2023 है, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है।
 
विज्ञापन

NEET PG 2023 अब परीक्षा टालने की भी मांग

नोटिस में कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने अपने ई-मेल दिनांक 13 जनवरी, 2023 के माध्यम से NEET PG 2023 की पात्रता के उद्देश्य से इंटर्नशिप पूरा करने की कट-ऑफ तारीख को संशोधित कर 30 जून 2023 कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि अब छात्रों और उनके परिजनों की ओर से यह भी अनुरोध किया जा रहा है कि अगर एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरी होने की तारीख बढ़ाई जा सकती है तो नीट पीजी परीक्षा की तारीख भी टाल दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें