फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Exam 2023: नीट पीजी परीक्षा संपन्न, छात्रों को रिजल्ट का रहेगा इंतजार; जानिए कब होगा जारी

Sun, 05 Mar 2023 05:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2023 Exam: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) के लिए परीक्षा का आज यानी पांच मार्च, 2023 को आयोजन किया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन
NEET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Exam: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) के लिए परीक्षा का आज यानी पांच मार्च, 2023 को आयोजन किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब छात्रों को उत्तर कुंजी और परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। जो जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि 2.9 लाख से अधिक उम्मीदवार देश भर के 277 शहरों में स्थित 902 परीक्षा केंद्रों पर नीट पीजी की परीक्षा में शामिल हुए थे। नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज, एनबीई ने सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा का आयोजन किया था। अब परीक्षा समाप्त हो चुकी है। नीट पीजी 2023 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी।

इस दिन जारी होगा परिणाम

NEET PG 2023 सूचना बुलेटिन के अनुसार, NBEMS 31 मार्च, 2023 को प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। नीट पीजी 2023 परीक्षा की तारीख 05 मार्च तय की गई थी। परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। नीट पीजी 2023 के प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे और प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए उम्मीदवारों को चार अंक मिलते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

यहां चेक कर सकेंगे परिणाम

नीट पीजी परीक्षा का परिणाम NBEMS की वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एनबीईएमएस वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2023 के नतीजों के अलावा बोर्ड कट-ऑफ और टॉपर्स की भी घोषणा करेगा
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) परीक्षा केंद्र का दौरा किया है। उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "पंजाब के पटियाला में नीट-पीजी परीक्षा केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।"  दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने पटियाला में नीट पीजी सेंटर का औचक दौरा कर परीक्षा के संचालन की समीक्षा की।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें